Home राष्ट्रीय साय ने सीटीजेडब्ल्यूसी के प्रशिक्षक ब्रिगेडियर बी.के. पोनवार के निधन पर जताया...

साय ने सीटीजेडब्ल्यूसी के प्रशिक्षक ब्रिगेडियर बी.के. पोनवार के निधन पर जताया शोक

18
0
SAI condoles the passing away of CTJWC instructor Brigadier BK Ponwar

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काउंटर टेररिज्म एंड जंगल वॉरफेयर कॉलेज (सीटीजेडब्ल्यूसी), कांकेर के प्रशिक्षक ब्रिगेडियर (आईजी) बी.के. पोनवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


मुख्यमंत्री ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी अपने शोक संदेश में कहा कि ब्रिगेडियर बी.के. पोनवार का देवलोकगमन अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के विरुद्ध लड़ाई में सुरक्षा बलों को प्रशिक्षित एवं सशक्त बनाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

GNSU Admission Open 2026


श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन घड़ी में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।