Home बिहार सारण जिले में एनआईए की छापेमारी, जांच एजेंसी की बड़ी कार्रवाई

सारण जिले में एनआईए की छापेमारी, जांच एजेंसी की बड़ी कार्रवाई

21
0
NIA raids in Saran district, major action by the investigating agency

छपरा: सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने छापेमारी की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मशरक थाना क्षेत्र के पचरूखवा गांव में एनआईए की टीम ने निजाम मियां के घर पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय थाना की पुलिस और सुरक्षा बल भी मौके पर मौजूद थी।


इस छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने घर के दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य अहम साक्ष्यों की बारीकी से जांच-पड़ताल की।
एनआईए ने किस वजह से छापेमारी की, इसे स्पस्ट नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह यह पूरा मामला मानव तस्करी से जुड़े किसी नेटवर्क की जांच से संबंधित हो सकता है।

GNSU Admission Open 2026