Home मनोरंजन कभी खुशी कभी ग़म के सीक्वल पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी,...

कभी खुशी कभी ग़म के सीक्वल पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, ‘तख्त’ पर भी दिया अपडेट

199
0
Karan Johar breaks silence on Kabhi Khushi Kabhie Gham sequel, also gives update on Takht

एंटरटेनमेंट डेस्क: पिछले कई दिनों से ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि करण जौहर साल 2001 में आई अपनी फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ का सीक्वल बनाने की योजना बना रहे हैं। अब इन चर्चाओं पर खुद करण जौहर ने जवाब दिया है। साथ ही उन्होंने अपने महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘तख्त’ के फिर से शुरू करने पर भी अपना रुख स्पष्ट किया। ‘द राइट एंगल’ के लिए सोनल कालरा के साथ बातचीत में करण जौहर ने स्पष्ट किया कि ‘कभी खुशी कभी गम 2’ और ‘तख्त’ नहीं बन रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं मैं कभी भी ‘कभी खुशी कभी गम 2’ नहीं बनाऊंगा। ऐसा इसलिए नहीं कि ‘कभी खुशी कभी गम’ अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म थी, बिल्कुल नहीं।

हर फिल्म में कुछ न कुछ कमियां होती हैं, लेकिन इसमें जो बात सबसे ज्यादा है, वह है पुरानी यादें। कई पीढ़ियां इस फिल्म को देखते हुए बड़ी हुई हैं। उन्हें क्या पसंद आया, क्या नहीं, किस बात पर वे रोए, वे आज भी इस फिल्म को पसंद करते हैं। मैं ब्रह्मांड का बहुत आभारी हूं कि मुझे एक ऐसी फिल्म बनाने का मौका मिला जो आज भी लोगों के दिलों में बसी है। मुझे इस पर बहुत गर्व और खुशी है। ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्म का सीक्वल बनाना अपने आप को बर्बादी की ओर ले जाना है। वहीं 2020 में आधिकारिक रूप से घोषित की गई ‘तख्त’ को लेकर भी करण ने स्पष्ट किया कि फिलहाल तख्त के फिर से शुरू करने की भी कोई योजना नहीं है। लेकिन ‘तख्त’ एक ऐसी फिल्म है, जिसे मैं अपनी पूरी क्षमता के साथ जरूर बनाऊंगा।

GNSU Admission Open 2026

सुमित रॉय द्वारा लिखित यह कहानी मेरी नजर में सबसे सशक्त स्क्रिप्ट में से एक है। इसका पूरा श्रेय उन्हें जाता है। मेरा मानना है कि यह मेरे करियर की सबसे बेहतरीन स्क्रिप्ट है। मुझे उम्मीद है कि मैं एक दिन इस फिल्म को जरूर बनाऊंगा। तख्त की घोषणा 2020 में हुई थी। इसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, करीना कपूर, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे सितारे शामिल थे। लेकिन कोविड-19 के कारण इसमें देरी हुई और यह अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है। जबकि ‘कभी खुशी कभी गम’ 2001 में रिलीज हुई बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय फैमिली ड्रामा में से एक है। इसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन, करीना कपूर और जया बच्चन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।