Home राष्ट्रीय नेपाल और एडीबी के बीच 16.5 करोड़ डॉलर के वित्तीय समझौतों पर...

नेपाल और एडीबी के बीच 16.5 करोड़ डॉलर के वित्तीय समझौतों पर हस्ताक्षर

12
0
Nepal and ADB sign financial agreements worth $165 million

काठमांडू: एशियन डेवलपमेंट बैंक के अध्यक्ष मासातो कांडा सोमवार को नेपाल की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे। नेपाल के वित्त मंत्रालय और एडीबी ने 16.5 करोड़ डॉलर (25.175 अरब रुपये) के दो परियोजना समझौतों पर हस्ताक्षर किये। पिछले साल एडीबी अध्यक्ष का पद संभालने के बाद श्री कांडा की नेपाल की पहली यात्रा है। यह जानकारी काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट से प्राप्त हुई। वित्त मंत्रालय के अनुसार, एडीबी एकीकृत जल आपूर्ति एवं सीवरेज प्रबंधन (सेक्टर) परियोजना के लिए 11.5 करोड़ डॉलर और दक्षिण एशिया उपक्षेत्रीय आर्थिक सहयोग एवं रसद सुधार कार्यक्रम (सब-प्रोग्राम 2)’ के लिए पांच करोड़ डॉलर का रियायती लोन देगा।
यह जल परियोजना 12 नगरपालिकाओं में जलवायु-अनुकूल पेयजल आपूर्ति, सीवरेज और शहरी स्वच्छता सेवाओं में सुधार करेगी जबकि नीति-आधारित ऋण सीमा-शुल्क आधुनिकीकरण, रसद सुधार एवं व्यापार सुगमता में सहायता करेगा।


काठमांडू पहुंचने पर श्री कांडा ने कहा कि देश ने बार-बार लगे झटकों और बड़े बदलाव के दौर में भी ज़बरदस्त मज़बूती दिखाई है।सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर श्री कांडा ने लिखा, “ नेपाल के सबसे बड़े विकास सहयोगी के रूप में और 3.9 अरब डॉलर के सक्रिय पोर्टफोलियो के साथ, हम नेपाल की उस मज़बूती को लगातार तरक्की में बदलने, ज़्यादा अवसर उत्पन्न करने और लंबे समय तक चलने वाले विकास की नींव रखने में मदद करेंगे। ”

GNSU Admission Open 2026


अपनी यात्रा के दौरान, श्री कांडा ने एडीबी की मदद से बने विश्व निकेतन सेकेंडरी स्कूल का दौरा किया, उन्होंने और शिक्षा मंत्री सस्मित पोखरेल ने एआई साक्षरता और शिक्षकों के डिजिटल कौशल का एक मॉड्यूल जारी किया। उन्होंने नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी के डिस्ट्रिब्यूशन कमांड एवं कंट्रोल केंद्र का भी दौरा किया और ऊर्जा मंत्री बिराज भक्त श्रेष्ठ और नॉर्वे के एंबेसडर डाग्नी म्जोस के साथ मार्किचौक और मुलपानी सबस्टेशन का वर्चुअली उद्घाटन किया। श्री कांडा ने कहा कि इन निवेशों से नेपाल का बिजली सिस्टम मजबूत होगा और भविष्य में सीमा-पार बिजली व्यापार में मदद मिलेगी।
श्री कांडा अपनी यात्रा समाप्त करने से पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से शिष्टाचार भेंट करेंगे।