Home बिहार मक्के के खेत में मिला लापता युवक का क्षत-विक्षत शव

मक्के के खेत में मिला लापता युवक का क्षत-विक्षत शव

165
0
The mutilated body of a missing youth was found in a maize field.

मोतिहारी, पूर्वी चंपारण:पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मटियारिया गांव में सात मई से लापता युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार को 22 वर्षीय विवेक मिश्र का क्षत-विक्षत शव उसके घर के पीछे स्थित मक्के के खेत से बरामद किया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। परिजनों के अनुसार विवेक सात मई को अचानक घर से लापता हो गया था।

लापता होने से पहले उसने अपनी बहन से मोबाइल पर अंतिम बार बात की थी। बातचीत के दौरान विवेक ने अपने ऑनलाइन पे-फोन अकाउंट से बहन के खाते में 4100 रुपये भी ट्रांसफर किए थे। इसके बाद से उसका मोबाइल लगातार बंद आ रहा था। परिजनों ने हरसिद्धि थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

GNSU Admission Open 2026

शनिवार को घर के पीछे मक्के के खेत से शव मिलने के बाद इलाके में मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल्स के आधार पर मामले की जांच कर रही है। रंजिश के एंगल से भी जांच की जा रही है।