Home राष्ट्रीय युवाओं के लिए केरल पुलिस की होप योजना, पंजीकरण हुआ शुरू

युवाओं के लिए केरल पुलिस की होप योजना, पंजीकरण हुआ शुरू

11
0
Kerala Police's Hope scheme for youth, registration begins

तिरुवनंतपुरम: केरल पुलिस ने अपनी होप योजना के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। इस योजना के तहत स्कूल छोड़ने वाले छात्रों को अपनी 12वीं की पढ़ाई फिर शुरू करने और पूरी करने का मुफ़्त मौका दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 साल से कम उम्र के उन छात्रों के लिए है, जिनकी स्कूल की पढ़ाई पूरी होने से पहले ही छूट गयी थी। इस पहल के तहत, छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए ज़िले के स्तर पर कोचिंग और पढ़ाई-लिखाई में मदद मिलेगी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक छात्र अपने नज़दीकी पुलिस स्टेशन में पंजीकरण करा सकते हैं, या होप योजना की हेल्पलाइन नंबर 9497 900 200 पर संपर्क कर सकते हैं। पंजीकरण की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। इस योजना में अनुभवी शिक्षकों द्वारा मुफ्त कोचिंग, मानसिक परामर्श के साथ कई तरह के व्यावसायिक और कौशल विकास पाठ्यक्रम के बारे में जानने में मदद की जाती है, जिससे उनकी आगे की पढ़ाई और नौकरी की संभावनाएं बेहतर बनती हैं।

GNSU Admission Open 2026


इस योजना के नतीजे लगातार अच्छे रहे हैं। 2025–26 शैक्षणिक वर्ष के दौरान 1,671 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और उनमें से 1,050 छात्र आगे की पढ़ाई के लिए आगे बढ़ गये।
केरल पुलिस के इस योजना के 2017 में शुरू होने के बाद से, 2026 तक 8,695 छात्रों को 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल होने में मदद की है।
इनमें से 5,414 छात्र आगे की पढ़ाई के लिए सफलतापूर्वक पास कर चुके हैं। यह उन युवाओं की मदद करने में इस पहल की भूमिका को दिखाता है जिनकी पढ़ाई छूट गयी थी और जो अब अपना शैक्षणिक भविष्य फिर से बना रहे हैं।