Home राष्ट्रीय वायरल वीडियो के बाद टीवीके पदाधिकारी रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार

वायरल वीडियो के बाद टीवीके पदाधिकारी रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार

13
0
TVK official arrested on bribery charges after viral video

चेन्नई: भ्रष्टाचार के प्रति सख्त रुख का संदेश देते हुए तमिलनाडु पुलिस ने सत्ताधारी तमिलगा वेट्री कषगम (टीवीके) के एक पदाधिकारी को 1.30 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
यह गिरफ्तारी तब हुई जब इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद टीवीके के चेंगलपट्टू पूर्व जिला संयुक्त सचिव वीरा उर्फ वीरासामी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया। उसके बाद वीरसामी को देर शाम गिरफ़्तार कर लिया गया। उन पर आरोप था कि उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों के लंबित बिलों को मंज़ूरी दिलाने के बदले एक ठेकेदार से 1.30 लाख रुपये लिए थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह गिरफ़्तारी मुख्यमंत्री और टीवीके के संस्थापक विजय के निर्देशों पर की गयी, जो भ्रष्टाचार मिटाने का वादा करके सत्ता में आये थे।
टीवीके जिला इकाई के अनुसार वीरासामी के खिलाफ यह कार्रवाई पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने और पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ काम करने के लिए की गयी, जिससे संगठन की बदनामी हुई।
वीरासामा से बात करते समय ठेकेदार ने चुपके से यह वीडियो रिकॉर्ड किया, जो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह वीडियो टीवीके सरकार द्वारा सरकारी दफ़्तरों में भ्रष्टाचार की घटनाओं की रिपोर्ट करने के लिए व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 94981 80936 शुरू करने के कुछ ही घंटों बाद वायरल हुआ था।

चेन्नई: भ्रष्टाचार के प्रति सख्त रुख का संदेश देते हुए तमिलनाडु पुलिस ने सत्ताधारी तमिलगा वेट्री कषगम (टीवीके) के एक पदाधिकारी को 1.30 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

GNSU Admission Open 2026

यह गिरफ्तारी तब हुई जब इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद टीवीके के चेंगलपट्टू पूर्व जिला संयुक्त सचिव वीरा उर्फ वीरासामी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया। उसके बाद वीरसामी को देर शाम गिरफ़्तार कर लिया गया। उन पर आरोप था कि उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों के लंबित बिलों को मंज़ूरी दिलाने के बदले एक ठेकेदार से 1.30 लाख रुपये लिए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह गिरफ़्तारी मुख्यमंत्री और टीवीके के संस्थापक विजय के निर्देशों पर की गयी, जो भ्रष्टाचार मिटाने का वादा करके सत्ता में आये थे। टीवीके जिला इकाई के अनुसार वीरासामी के खिलाफ यह कार्रवाई पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने और पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ काम करने के लिए की गयी, जिससे संगठन की बदनामी हुई।