Home राष्ट्रीय तमिलनाडु के मुख्य सचिव का कार्यकाल छह महीने बढ़ा, सरकार ने जारी...

तमिलनाडु के मुख्य सचिव का कार्यकाल छह महीने बढ़ा, सरकार ने जारी किया आदेश

24
0
Tamil Nadu Chief Secretary's tenure extended by six months, government issues order

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेट्री कषगम सरकार ने मुख्य सचिव डॉ. एम. साईकुमार का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ाया है।
केंद्र सरकार से आधिकारिक मंजूरी मिलने के बाद राज्य सरकार ने एक सरकारी आदेश जारी कर डॉ. साईकुमार का कार्यकाल एक सितंबर, 2026 से 28 फरवरी, 2027 तक छह महीने के लिए बढ़ाया है।


वर्ष 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी डॉ. साईकुमार का कार्यकाल 31 अगस्त, 2026 तक है। कल शाम कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार ने डॉ. साईकुमार की सेवा छह महीने बढ़ाने के लिए तमिलनाडु सरकार के तीन जून 2026 के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके बाद इस संबंध में सरकारी आदेश जारी किया गया।

GNSU Admission Open 2026