Home बिहार Samrat Choudhary की वापसी के साथ कैबिनेट बैठक आज, अहम फैसलों की...

Samrat Choudhary की वापसी के साथ कैबिनेट बैठक आज, अहम फैसलों की उम्मीद

163
0
Cabinet meeting today with the return of Samrat Choudhary, important decisions expected

पटना: बिहार वासियों के लिए आज खास दिन है। नई सरकार की आज पहली बैठक होने वाली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज अपनी अध्यक्षता में पहली बैठक बुलाई है। पहली कैबिनेट में सम्राट चौधरी आज बिहार वासियों को बड़ी सौगात दे सकते हैं। बिहार सरकार के अपर सचिव अखिलेश कुमार सिंह की ओर से जारी पत्र में मंगलवार शाम 6:00 बजे कैबिनेट की बैठक की जानकारी दी गई है।

इस बैठक में दोनों मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दोपहर 3:00 बजे दिल्ली से पटना पहुंचेंगे। इसके बाद वह शाम 6:00 बजे कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। इससे पहले दिल्ली में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की।

GNSU Admission Open 2026

विकसित भारत और समृद्ध बिहार के विजन पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री का स्नेह एवं सहयोग बिहार की प्रगति को नई गति प्रदान कर रहा है। सम्राट चौधरी ने पटना आने से पहले विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने बताया कि नीच सोच, नीयत और राजनीति, यही है कांग्रेस की असली पहचान। जो पार्टी आतंकियों की भाषा बोले, आतंक के समर्थकों का बचाव करे, वो माफी के लायक नहीं है। कांग्रेस की शर्मनाक करतूत देश के इतिहास के काले पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो चुकी है। महिलाओं के अपमान को देश नहीं भूलेगा और नहीं माफ करेगा।