बार्सिलोना: स्पेन के बार्सिलोना मेट्रो में सोमवार को आग लगने की घटना में 136 लोग धुएं के संपर्क में आने से प्रभावित हुए, जिनमें से 39 को हल्की से मध्यम अवस्था में उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
बार्सिलोना अग्निशमन विभाग ने बताया कि दमकलकर्मियों ने शहर की सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर ट्रेन में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग पर शीघ्र काबू पा लिया। आग को कुछ ही समय में बुझा दिया गया। आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं ने कुल 136 लोगों को प्राथमिक उपचार दिया, जबकि 39 लोगों को अस्पताल भेजा गया।
घटना के बाद ला साग्रेरा और कातालुन्या स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवा रोक दी गयी। अधिकारियों के अनुसार, इस खंड पर सेवाएं मंगलवार सुबह से बहाल किये जाने की संभावना है। अधिकारियों ने अभी तक आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं दी है।







