Home खेल लैथम-कोंवे की तूफानी सेंचुरी, न्यूजीलैंड ने ठोके 361/4 रन

लैथम-कोंवे की तूफानी सेंचुरी, न्यूजीलैंड ने ठोके 361/4 रन

15
0
Latham and Conway smash centuries as New Zealand reach 361/4

नॉटिंघम: कप्तान टॉम लैथम (151) और डेवोन कॉन्वे (157) की शतकीय पारियों और दोनों बल्लेबाजों के बीच रिकॉर्ड 317 रनों की ओपनिंग साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन स्टंम्स के समय चार विकेट पर 361 रन बना लिये है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दिलाईदोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए तेजी के साथ रन बटोरे।

इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपने अपने शतक पूरे किये। 73वें ओवर में न्यूजीलैंड का पहला विकेट टॉम लैथम के रूप में गिरा। उन्हें बने स्टोक्स ने आउट किया। लैथम ने 214 गेंदों में 15 चौके की मदद से (151) रनों की पारी खेली। अगले ही ओवर में जो रूट ने डेवोन कॉन्वे को अपना शिकार बना लिया। कॉन्वे ने 224 गेंदों में 22 चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए (517) रनों की पारी खेली। इसके बाद न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ा गई और उसने दिन का खेल समाप्त होने के समय तक अपने दो और विकेट गंवा दिये। रचिन रविंद्र (सात) और हेनरी निकल्स (36) रन बनाकर आउट हुये

GNSU Admission Open 2026


टेस्ट मैच के पहले दिन टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे के बीच 317 रनों की ओपनिंग साझेदारी, न्यूज़ीलैंड के लिए टेस्ट में पहली विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे आगे 1972 में जॉर्जटाउन में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेरी जार्विस और ग्लेन टर्नर द्वारा बनाए गए 387 रन और दिसंबर 2025 में माउंट मौनगानुई में वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी जोड़ी (लैथम/कॉनवे) द्वारा बनाए गए 323 रन हैं


स्टंम्प के समय न्यूजीलैंड ने 84.1 ओवरों में चार विकेट पर 361 रन बना लिये है। विलियम ओरूर्क बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद थे। इंग्लैंड के लिए गस ऐटकिंसन , जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स और जो रूट ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।