Home राष्ट्रीय सलिहाभाठा जलाशय में 13 हाथियों की मस्ती, जलक्रीड़ा का मनमोहक नजारा

सलिहाभाठा जलाशय में 13 हाथियों की मस्ती, जलक्रीड़ा का मनमोहक नजारा

21
0
13 elephants enjoying themselves at the Salihabhata reservoir, a mesmerizing sight of water sports.

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित कटघोरा वनमंडल के ऐतमा नगर परिक्षेत्र स्थित सलिहाभाठा जलाशय में 13 हाथियों का दल पानी में अठखेलियां करते हुए नजर आया। हाथियों की जलक्रीड़ा और धूल स्नान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है


वन विभाग से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार कटघोरा वनमंडल क्षेत्र में पिछले लंबे समय से लगभग 50 हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा है। इसी दौरान 13 हाथियों का समूह सलिहाभाठा जलाशय पहुंचा, जहां भीषण गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए हाथियों ने पानी में उतरकर काफी देर तक जलक्रीड़ा की

GNSU Admission Open 2026


वीडियो में कुछ विशालकाय हाथी जलाशय के किनारे अपनी सूंड़ से सूखी मिट्टी और धूल उड़ाकर शरीर पर डालते भी दिखाई दे रहे हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार हाथी त्वचा को ठंडक पहुंचाने, तेज धूप से बचाव करने तथा मच्छरों और अन्य कीटों से सुरक्षा के लिए अक्सर ‘मड बाथ’ अथवा ‘डस्ट बाथ’ करते हैं


नन्हे हाथी के बच्चों सहित पूरे झुंड की इस गतिविधि ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। जलाशय में बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीणों में कौतूहल का माहौल है।
वन विभाग ने हाथियों की लगातार गतिविधियों को देखते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों को जलाशय के समीप नहीं जाने तथा हाथियों के दल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सख्त हिदायत दी है।