Home uttar pradesh मुजफ्फरपुर: दिनदहाड़े कारोबारी की गोली मारकर ह/त्या

मुजफ्फरपुर: दिनदहाड़े कारोबारी की गोली मारकर ह/त्या

189
0
Muzaffarpur: Businessman shot dead in broad daylight

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर शहर के अहियापुर थाना क्षेत्र के व्यस्त बाजार समिति रोड पर सोमवार को दिनदहाड़े गिट्टी-बालू कारोबारी की गोली मारकर ह/त्या कर दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के बेरुआ गांव निवासी प्रभाकर सिंह के रूप में हुई है, जो लंबे समय से गिट्टी और बालू के व्यवसाय से जुड़े थे। मृतक प्रभाकर सिंह सोमवार को किसी काम से घर से निकले थे। इसी दौरान बाजार समिति रोड पर पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही प्रभाकर सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

GNSU Admission Open 2026