Home राष्ट्रीय तमिलनाडु चुनाव: स्टालिन, विजय, सीमान समेत प्रमुख नेताओं ने पहले दिन नामांकन...

तमिलनाडु चुनाव: स्टालिन, विजय, सीमान समेत प्रमुख नेताओं ने पहले दिन नामांकन किया दाखिल

237
0
Tamil Nadu elections: Stalin, Vijay, Seeman and other prominent leaders filed their nominations on the first day.

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम.के. स्टालिन, नवगठित तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के संस्थापक और अभिनेता-राजनेता विजय, नाम तमिलर काची (एनटीके) के संस्थापक और अभिनेता-निर्देशक सीमान और अन्य प्रमुख नेताओं ने आगामी 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल किए।
इन तीनों मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों के अलावा, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं ने भी प्रदेश भर में अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचन अधिकारियों (आरओ) और जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) के समक्ष नामांकन दाखिल किए।सरकारी छुट्टियों के कारण नामांकन दाखिल करने के लिए केवल चार दिन का समय ही उपलब्ध है।
श्री स्टालिन ने चेन्नई के अपने गढ़ कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया, जहां से वे लगातार चौथी बार जीत हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं1 वहीं विजय ने पहली बार चुनाव लड़ते हुए उत्तरी चेन्नई के पेरम्बूर सीट से और सीमन ने दक्षिणी शिवगंगा जिले के कराईकुडी से नामांकन दाखिल किया। स्टालिन और विजय दोनों ने नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया।


श्री स्टालिन चेन्नई शहर की कोलाथुर सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं, जहां से उन्होंने 2011, 2016 और 2021 के चुनावों में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है और इस बार भी वे लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने की उम्मीद कर रहे हैं। दरअसल परिसीमन के बाद 2011 में अस्तित्व में आई इस सीट से विधानसभा के लिए चुने जाने वाले वे एकमात्र विधायक हैं।
चुनावी राजनीति में अपने चौथे दशक में प्रवेश कर रहे श्री स्टालिन लगातार दसवीं बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और अपनी आठवीं जीत दर्ज करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने शहर की थाउजेंड लाइट्स सीट से पहले छह चुनाव 1984, 1989, 1991, 1996, 2001 और 2006 में लड़े थे। 1984 और 1991 को छोड़कर, उन्होंने शेष चार चुनावों में जीत हासिल की, जिसके बाद उन्होंने कोलाथुर सीट से चुनाव लड़ा और पिछले तीन चुनावों में जीत दर्ज करते हुए 2011, 2016 और 2021 में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की। स्टालिन के खिलाफ टीवीके के उम्मीदवार और डीएमके के जाने-माने चेहरे और पूर्व विधायक वी एस बाबू मैदान में हैं, जबकि एआईएडीएमके ने पी संथानकृष्णन और एनटीके ने सौंदरापंडियन को उम्मीदवार बनाया है।

GNSU Admission Open 2026