Home मनोरंजन अजय देवगन की ‘रेड 2’ का टीवी प्रीमियर 31 जुलाई को अनमोल...

अजय देवगन की ‘रेड 2’ का टीवी प्रीमियर 31 जुलाई को अनमोल सिनेमा पर

3
0
Ajay Devgn's 'Raid 2' TV premiere on July 31 on Anmol Cinema

मुंबई: अभिनेता अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर अभिनीत फिल्म ‘रेड 2’ का टेलीविजन प्रीमियर 31 जुलाई को अनमोल सिनेमा पर किया जाएगा। फिल्म का प्रसारण शाम 7:30 बजे होगा।राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी ‘रेड 2’ भ्रष्टाचार, सत्ता और कानून के बीच संघर्ष की कहानी है। फिल्म में अजय देवगन ने आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका निभाई है, जो भ्रष्ट और प्रभावशाली लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं। इस बार उनका सामना दादाभाई नामक प्रभावशाली शख्स से होता है, जिसकी भूमिका रितेश देशमुख ने निभाई है।


फिल्म में अजय देवगन और रितेश देशमुख के बीच टकराव कहानी का प्रमुख आकर्षण है। इसके अलावा सौरभ शुक्ला, रजत कपूर और अमित सियाल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आते हैं। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार हैं। फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है तथा इसका निर्माण पैनोरमा स्टूडियोज़ ने किया है।

GNSU Admission Open 2026


फिल्म की कहानी ईमानदार और निडर अधिकारी अमय पटनायक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक और प्रभावशाली प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखते हैं।