Home बिहार आकाश की मां-बहन समेत 8 पर तेज प्रताप का आरोप

आकाश की मां-बहन समेत 8 पर तेज प्रताप का आरोप

20
0
Tej Pratap levels allegations against 8 people, including Akash's mother and sister.

पटना: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद नेता तेज प्रताप यादव व उनके पूर्व सहयोगी आकाश के बीच की रंजिश अब आर-पार की जंग में तब्दील हो चुकी है। दोनों के बीच छिड़ा यह विवाद अब थाना तक पहुंच गया है। शुक्रवार की आधी रात को तेज प्रताप यादव स्वयं पटना के सचिवालय थाना पहुंचे और आकाश यादव के खिलाफ तीन पन्नों की लिखित शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में सचिवालय थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव शुक्रवार रात करीब 11:20 बजे थाने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस को तीन पन्नों का एक शिकायती पत्र सौंपा है।

तेज प्रताप का आरोप है कि उनका पूर्व सहयोगी आकाश यादव उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहा है। वह उनसे मोटी रकम की मांग कर रहा है और बात न मानने पर ब्लैकमेल कर रहा है। तेज प्रताप ने शिकायत में यह भी कहा कि आकाश उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि को जानबूझकर धूमिल करने की कोशिश कर रहा है। इस संबंध में उन्होंने आकाश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सचिवालय थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की ओर से लिखित शिकायत मिली है, जिसकी रिसीविंग उन्हें दे दी गई है। उन्होंने तीन पन्नों के लिखित शिकायत में आकाश यादव, उनकी मां और बहन सहित कुल आठ लोगों को नामजद किया है।

GNSU Admission Open 2026

इस बात की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई है। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में आगे की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इस विवाद में नया मोड़ गुरुवार को आया था, जब आकाश ने पटना के ही पाटलिपुत्र थाने में तेज प्रताप यादव और उनके करीबी सहयोगी मोतीलाल यादव के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। आकाश ने पुलिस में केस दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि तेज प्रताप और मोतीलाल यादव उन्हें व उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस लिखित शिकायत में लॉरेंस विश्नोई की भी चर्चा की गई थी, जिसमें कॉल करने वाले ने अपना संबंध लॉरेंस विश्नोई के संगठन से जोड़ते यह कहा था कि अगर तेज प्रताप यादव के खिलाफ शिकायत कि भगिनी का अपहरण करवा दूंगा।