Home बिहार राशन में कटौती करने वाले डीलरों की खैर नहीं, प्रखंड प्रमुख ने...

राशन में कटौती करने वाले डीलरों की खैर नहीं, प्रखंड प्रमुख ने दी कड़ी चेतावनी

301
0
राशन में कटौती करने वाले डीलरों की खैर नहीं, प्रखंड प्रमुख ने दी कड़ी चेतावनी

सासाराम (रोहतास): सासाराम प्रखंड प्रमुख रूप कुमारी ने कोटेदारों द्वारा कम राशन देने पर नाराजगी जताई है। साथ ही जन वितरण प्रणाली में मिल रही धांधली की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रमुख ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि गरीबों के हक पर डाका डालने वाले डीलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राशन डीलर द्वारा कम राशन देते हुए दिखाया गया है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि जागृति टाइम्स नहीं करती है लेकिन यह वीडियो सासाराम प्रखंड के नहौना गांव की बताई जाती है। बता दें कि नहौना प्रखंड प्रमुख का गांव बताया जाता है। इधर प्रखंड प्रमुख ने बताया कि उनके पास लगातार ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि कई डीलर उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा से कम राशन दे रहे हैं। कहीं 5 किलो की जगह मात्र 4 किलो तो कहीं साढ़े 4 किलो अनाज ही दिया जा रहा है। प्रखंड रुपा कुमारी ने बताया कि राशन वितरण में इस तरह की गड़बड़ी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की रणनीति साझा करते हुए प्रमुख प्रमुख रूपा देवी ने कहा कि वे जल्द ही सासाराम एसडीएम और एमओ के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगी। इस बैठक के माध्यम से दोषी डीलरों को चिन्हित कर उन पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि नियमित जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पूरा पहुंचे। प्रखंड प्रमुख ने क्षेत्र के सभी डीलरों को सीधे शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि वे नियमित रूप से और ईमानदारी से राशन का वितरण करें। उन्होंने कहा कि”डीलर अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं और जितना अनाज आवंटित है, उतना ही जनता को दें। किसी भी प्रकार की कटौती पाए जाने पर उनका लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की जाएगी।

GNSU Admission Open 2026