GM conducts surprise inspection at Sasaram station, reprimands officers for mismanagement

सासाराम: डीडीयू मंडल के जीएम डिम्पी गर्ग ने सासाराम समेत कई रेलवे स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया। सासाराम रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान कई जगह अव्यवस्था मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एस्केलेटर के पास जलजमाव और टूटा हुआ स्लैब देखकर जीएम नाराज हुए। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऐसी कमियों को जल्द दूर कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

GNSU Admission Open 2026

वहीं, स्टेशन परिसर में अवैध स्टैंड और दुकानों से कथित तौर पर वसूली किए जाने की शिकायत भी सामने आई। जीएम ने मामले की जांच कराने तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए।

जीएम ने अधिकारियों से स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।