19-year-old man dies after falling from a moving train

रोहतास: शिवसागर थाना क्षेत्र के कुमाऊं गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक कोलकाता से ट्रेन के जरिए अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया।

हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कुमाऊं गांव निवासी यमुना शर्मा के 19 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है।

GNSU Admission Open 2026

घटना की सूचना मिलते ही शिवसागर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।