Home बिहार औरंगाबाद में आज आयेंगे सीएम नीतीश, तैयारी पूरी

औरंगाबाद में आज आयेंगे सीएम नीतीश, तैयारी पूरी

144
0
CM Nitish will come to Aurangabad today, preparations complete

555 करोड़ की 120 योजनाओं का शिलान्यास एवं 123 करोड़ की 142 योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

औरंगाबाद। समृद्धि यात्रा के दौरा आज नीतीश कुमार औरंगाबाद जिला पहुंचेंगे। इस दौरान वे कई योजनाओं की सौगात देंगे। सीएम नीतीश कुमार औरंगाबाद जिले के विकास के लिए 555 करोड़ की 120 योजनाओं का शिलान्यास एवं 123 करोड़ की 142 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। । साथ ही, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा तथा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। सीएम नीतीश कुमार आज एक दिन में दो जिलों का यात्रा करेंगे। सीएम नीतीश कुमार सबसे पहले गया जी पहुंचेंगे उसके बाद औरंगाबाद जिला के मुंशी बिगहा पहुंचेंगे। इधर सीएम के आगमन को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। साथ ही समृद्धि यात्रा को लेकर औरंगाबाद प्रशासन पूरी तरह सजग दिखाई दे रही है।

GNSU Admission Open 2026

जिलाधिकारी एवं एसपी ने किया ब्रीफिंग

मुंशी बिगहा सभा स्थल पर जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल द्वारा “समृद्धि यात्रा” के सफल आयोजन के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता, समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ करें। सीएम के आगमन को ल3कर कार्यक्रम स्थल, हेलिपैड, कारकेड एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। सभी प्रवेश बिंदुओं पर सघन जांच एवं अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रखा गया है। साथ ही एंटी सबोटेज जांच, निरंतर निगरानी एवं सादी वर्दी में पुलिस बल की तैनाती से सुरक्षा को और मजबूत किया गया है।