Home बिहार पटना मेट्रो टनल का निरीक्षण, 12 स्टेशन जल्द तैयार

पटना मेट्रो टनल का निरीक्षण, 12 स्टेशन जल्द तैयार

162
0
पटना मेट्रो टनल का निरीक्षण, 12 स्टेशन जल्द तैयार

पटना मेट्रो प्रोजेक्ट में तेजी, कॉरिडोर-2 के 12 स्टेशनों पर काम तेज

पटना में मेट्रो परियोजना का काम अब रफ्तार पकड़ चुका है। कॉरिडोर-2 के निर्माण को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और इसे तय समय पर पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव स्वयं अंडरग्राउंड टनल में पहुंचे और वहां चल रहे कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि कॉरिडोर-2 के तहत मेट्रो डिपो आईएसबीटी से मलाही पकड़ी, मोइनुल हक स्टेडियम, राजेंद्रनगर, बांकीपुर, गांधी मैदान होते हुए पटना जंक्शन तक निर्माण कार्य किया जा रहा है। यह कॉरिडोर शहर के 12 प्रमुख स्टेशनों को जोड़ेगा और पूरा होने के बाद पटना में यातायात का एक बेहतर विकल्प बनेगा। जानकारी के अनुसार, पटना का पहला अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन मोइनुल हक स्टेडियम के पास बनाया जा रहा है, जो लगभग तैयार हो चुका है। वहीं, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे मेट्रो टनल निर्माण के लिए रेलवे से अनुमति मिलने के बाद कार्य शुरू कर दिया गया है। इस परियोजना की निगरानी पटना और दिल्ली मेट्रो के साथ-साथ रेलवे के इंजीनियर भी कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मीठापुर सब-स्टेशन का भी जायजा लिया गया और संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने स्पष्ट कहा कि पटना मेट्रो केवल एक आधारभूत संरचना नहीं, बल्कि शहर की जीवनरेखा है। उन्होंने कॉरिडोर-2 के निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इसे समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

GNSU Admission Open 2026