Home बिहार वीडियो कॉल विवाद के बाद विवाहिता ने दी जान, पति पर प्रताड़ना...

वीडियो कॉल विवाद के बाद विवाहिता ने दी जान, पति पर प्रताड़ना का आरोप

48
0
Married woman commits suicide after video call dispute, accuses husband of harassment

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के नेमात गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक विवाहिता ने अपने पति से वीडियो कॉल पर हुई नोकझोंक के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही हायाघाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतका की पहचान बिरजे सहनी की पत्नी रानी देवी (22) के रूप में हुई है।

रानी का एक तीन साल का बेटा भी है। बताया जाता है कि उसका पति चेन्नई में रहकर मजदूरी करता है, जबकि रानी अपने मायके में रहती थी। परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर पैसे नहीं भेजने को लेकर फोन पर विवाद होता रहता था। शुक्रवार की रात भी दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान झगड़ा हुआ। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान अचानक रानी की आवाज बंद हो गई। जब परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि वह फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। इस घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया। मृतका के भाई पप्पू सहनी और भाभी विभा देवी ने बताया कि रानी का पति पिछले तीन महीनों से घर नहीं आया था और खर्च के लिए पैसे भी नहीं भेजता था।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने बताया कि देर रात करीब 1:30 बजे ससुराल पक्ष से सूचना मिली कि रानी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका की भाभी ने आरोप लगाया कि जब भी रानी का पति घर आता था, वह उसके साथ मारपीट करता था। परिजनों का कहना है कि लगातार मानसिक तनाव के कारण रानी ने अपने तीन साल के बच्चे को छोड़कर यह कदम उठाया। परिजनों ने मामले में पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है।