Traveling home for Rakshabandhan has become more expensive, with long train wait times adding to the hassle; bus and flight fares have also risen.

नयी दिल्ली: रक्षाबंधन पर परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौटने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों की यात्रा के लिए ट्रेन, निजी बस और फ्लाइट—तीनों के किराये में सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

त्योहारी सीजन में कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है, जिसके चलते यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में कई लोग ट्रैवल एजेंटों से संपर्क कर रहे हैं। यात्रियों का आरोप है कि कुछ एजेंट कन्फर्म टिकट उपलब्ध कराने के नाम पर वास्तविक किराये से अधिक रकम मांग रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026

ट्रेन में टिकट नहीं तो बस का सहारा

ट्रेन में सीट नहीं मिलने के कारण निजी बसों की मांग बढ़ गई है। ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म पर सीटों की संख्या कम होते ही कई रूटों पर बस किराये में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इससे त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों का खर्च बढ़ गया है।

दिल्ली से मथुरा जाने की तैयारी कर रहे विशाल के मुताबिक, सामान्य दिनों में जिस सफर पर करीब 250 से 300 रुपये खर्च होते हैं, रक्षाबंधन के दौरान टिकट और अन्य खर्च जोड़ने पर काफी ज्यादा रकम चुकानी पड़ रही है।

फ्लाइट टिकट भी जेब पर भारी

रक्षाबंधन के दौरान दिल्ली से कई प्रमुख शहरों के लिए हवाई किराया भी सामान्य दिनों के मुकाबले बढ़ा हुआ है। खासकर बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों को फ्लाइट टिकट के लिए ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ रही है।

त्योहार के दौरान यात्रा की मांग बढ़ने और सीमित सीटों के कारण यात्रियों के पास महंगे विकल्प चुनने के अलावा ज्यादा रास्ते नहीं बचे हैं। ऐसे में भाई-बहन के इस खास त्योहार पर घर पहुंचने की खुशी के साथ यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ भी पड़ रहा है।