Home बिहार पटना-आरा-सासाराम एनएच परियोजना को हरी झंडी, मई से शुरू होगा निर्माण कार्य

पटना-आरा-सासाराम एनएच परियोजना को हरी झंडी, मई से शुरू होगा निर्माण कार्य

190
0
पटना-आरा-सासाराम एनएच परियोजना को हरी झंडी, मई से शुरू होगा निर्माण कार्य

पटना। बिहार में सड़क अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पटना-आरा-सासाराम राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना का निर्माण कार्य 15 मई से शुरू होगा। पहले चरण में सुअरा से गड़हनी तक सड़क निर्माण किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में गड़हनी से सदीसोपुर तक का काम अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है। यह जानकारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण National Highways Authority of India और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अन्य लंबित परियोजनाओं को भी जल्द शुरू किया जाए। इसके साथ ही मोकामा-मुंगेर ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क और पटना रिंग रोड (कन्हौली-शेरपुर) परियोजना को भी आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इन परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर जल्द निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में करीब 8134 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 218 किलोमीटर लंबी छह राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की गई। बताया गया कि भूमि अधिग्रहण और वैधानिक स्वीकृतियों में देरी के कारण इन योजनाओं का कार्य शुरू नहीं हो पाया था। इसके अलावा 11,222 करोड़ रुपये की लागत वाली 360 किलोमीटर लंबी 12 अन्य परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई, जिनका कार्य आवंटन लंबित है। सचिव ने सभी संबंधित इंजीनियरों और अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और मानक संचालन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से राज्य में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

GNSU Admission Open 2026