Home बिहार रोहतास में सीएम नीतीश के आगमन को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज

रोहतास में सीएम नीतीश के आगमन को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज

251
0
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करती रोहतास जिलाधिकारी
  • जिलाधिकारी ने वाटर प्लांट ट्रीटमेंट का किया निरीक्षण

सासाराम (रोहतास)। रोहतास में सीएम नीतीश कुमार के संभावित दौरे को लेकर कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिले के डेहरी में 1350 करोड़ की लागत से बन रहे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह पहुंची। निरीक्षण के दौरान रोहतास एसपी रोशन कुमार, डीडीसी, तथा सासाराम व डेहरी के एसडीएम व कई अधिकारी मौजूद थे। जिलाधिकारी उदिता सिंह ने बताया कि जल जीवन हरियाली के तहत इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है इससे औरंगाबाद और रोहतास जिले को पानी की सप्लाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस प्लांट का अवलोकन के लिए मुख्यमंत्री का आगमन हो सकता है, इसी को लेकर आज इसका निरिक्षण किया गया है. बता दें किवॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के द्वारा सासाराम, डेहरी और औरंगाबाद को शुद्ध पानी सप्लाई करने की योजना है। इसी योजना के प्रगति के अवलोकन को लेकर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है। बताते चले की जनजीवन हरियाली अभियान अंतर्गत 2 सितंबर 2024 को वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया था। इसका उद्देश्य सोन नदी के जल को साफ करके पीने के योग्य बनाकर औरंगाबाद, डेहरी और सासाराम शहर में सप्लाई करना है। जल की आवश्यकता के अनुरूप प्रत्येक दिन कुल 206 एमएलडी जल आपूर्ति और वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित होगी। वही नहरों और राजमार्ग के रास्ते पाइप के माध्यम से जलापूर्ति करने की युक्त योजना के पूर्ण होने के बाद उपरोक्त शहरों में निर्बाध रूप से शुद्ध जल मिलने लगेगा।

GNSU Admission Open 2026