Home बिहार चीनी की बढ़ती कीमत पर मंत्री श्रवण कुमार का बयान, बोले- ‘लोग...

चीनी की बढ़ती कीमत पर मंत्री श्रवण कुमार का बयान, बोले- ‘लोग कम चीनी खा रहे हैं, इसलिए कीमत बढ़ने का असर नहीं पड़ेगा’

27
Minister Shravan Kumar's statement on the rising price of sugar, said- 'People are consuming less sugar, so the price increase will not have any impact'

पटना: देश में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर बिहार में सियासत तेज होती नजर आ रही है। इसी बीच बिहार सरकार के मंत्री और विधानसभा में जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार का एक बयान चर्चा में है। चीनी के बढ़े दाम को लेकर पत्रकारों के सवाल पर मंत्री ने कहा कि आजकल लोग चीनी का इस्तेमाल कम कर रहे हैं और इससे बढ़ती कीमतों का ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

पत्रकारों ने जब मंत्री श्रवण कुमार से देश में चीनी की बढ़ती कीमतों और आम लोगों पर पड़ने वाले इसके असर को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि आजकल लोग कम चीनी खा रहे हैं। उनके मुताबिक, लोगों में शुगर की बीमारी बढ़ने के कारण मिठाई और चीनी का सेवन कम हुआ है।

GNSU Admission Open 2026

मंत्री ने तर्क देते हुए कहा कि जब लोग चीनी और मिठाई का इस्तेमाल कम कर रहे हैं, तो बाजार में चीनी की कीमत बढ़ने का असर भी कम महसूस होगा। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है।

चीनी रोजमर्रा के इस्तेमाल वाली प्रमुख खाद्य वस्तुओं में शामिल है। चाय, मिठाई और कई घरेलू खाद्य पदार्थों में इसका इस्तेमाल होता है। ऐसे में कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर पड़ सकता है। विपक्षी दल सरकार से महंगाई पर ठोस कदम उठाने की मांग करते रहे हैं।

वहीं, मंत्री के बयान को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने की संभावना है। महंगाई के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच पहले से ही बयानबाजी जारी है।

चीनी की कीमतों को लेकर आम लोगों की नजर अब सरकार के अगले कदम पर है। सवाल यह भी है कि बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं और उसका बाजार पर कितना असर पड़ता है।