Home बिहार घनकी जामुन चौक से करमचट डैम तक सड़क होगी चौड़ी, डीएम ने...

घनकी जामुन चौक से करमचट डैम तक सड़क होगी चौड़ी, डीएम ने किया स्थल निरीक्षण

4
The road from Ghankhi Jamun Chowk to Karmachat Dam will be widened, the DM inspected the site.

सासाराम: रोहतास जिले में सड़क संपर्क और पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में पहल तेज हो गई है। शुक्रवार को जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में घनकी जामुन चौक से फोरलेन के अंदर से होते हुए बुढन नहर चौक तक सड़क निर्माण तथा बुढन नहर चौक से करमचट डैम तक सड़क चौड़ीकरण को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण विभाग के अभियंताओं समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों एवं अभियंताओं ने सड़क चौड़ीकरण के लिए भूमि की मापी की। डीएम ने सड़क निर्माण से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि सड़क निर्माण और चौड़ीकरण से घनकी जामुन चौक से बुढन नहर चौक तक आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होगा। मानसून के दौरान भी बेहतर संपर्क सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। इस सड़क परियोजना का सीधा लाभ जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को भी मिलने की उम्मीद है। सड़क संपर्क बेहतर होने से गीता घाट, शेरगढ़ किला और करमचट डैम जैसे प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी।

GNSU Admission Open 2026

शहर के बाहर-बाहर बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध होने से स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ जिले में आने वाले पर्यटकों का आवागमन भी अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित हो सकेगा। जिला प्रशासन के इस पहल से क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।