Home बिहार विश्व उद्यमिता दिवस पर ‘Scale-Up & Market Access’ कार्यक्रम, तीन स्टार्टअप्स के...

विश्व उद्यमिता दिवस पर ‘Scale-Up & Market Access’ कार्यक्रम, तीन स्टार्टअप्स के उत्पाद लॉन्च

3
‘Scale-Up & Market Access’ program on World Entrepreneurship Day, product launches of three startups

सासाराम: विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज, सासाराम में युवाओं को नवाचार और उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से ‘Scale-Up & Market Access’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के करीब 400 विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान तीन स्टार्टअप्स के उत्पादों का विधिवत लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्टार्टअप्स के संस्थापकों और प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के साथ अपनी Startup Journey साझा की। उन्होंने बताया कि किस तरह एक विचार से शुरुआत कर उत्पाद तैयार करने, ग्राहकों तक पहुंच बनाने और बाजार में अपनी पहचान स्थापित करने तक का सफर तय किया जाता है। इस दौरान Rajuddan के संस्थापक सुमित कुमार, AI Homeopathy Upchar के संस्थापक मंतेश कुमार और दवा एक्सप्रेस से जुड़े प्रतिनिधियों सहित अन्य स्टार्टअप्स के प्रतिनिधि मौजूद रहे। उन्होंने अपने स्टार्टअप, उत्पाद, सेवाओं, कार्यक्षेत्र और भविष्य की योजनाओं के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। विद्यार्थियों ने उद्यमियों से सीधे संवाद कर व्यवसाय शुरू करने, शुरुआती चुनौतियों, मार्केटिंग, ग्राहक बनाने और बाजार विस्तार से जुड़े सवाल पूछे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल रोजगार पाने वाला ही नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनने के लिए भी प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से युवा अपने विचारों को व्यवसाय में बदलकर समाज और देश के विकास में योगदान दे सकते हैं। GM DIC श्री आशीष रंजन ने कहा कि किसी भी स्टार्टअप की सफलता के लिए अच्छे उत्पाद के साथ सही ग्राहक और सही बाजार तक पहुंच बनाना जरूरी है। उन्होंने स्टार्टअप्स को सरकारी योजनाओं, उपलब्ध सुविधाओं और बाजार के अवसरों का लाभ उठाकर अपने उद्यम को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की रूपरेखा और Scale-Up & Market Access की अवधारणा को फैकल्टी इंचार्ज श्री शैलेश सौरभ ने PPT के माध्यम से विस्तार से समझाया। उन्होंने स्टार्टअप के विकास, उत्पाद लॉन्च, बाजार तक पहुंच, ब्रांडिंग और व्यवसाय विस्तार से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

GNSU Admission Open 2026

वहीं, Startup Cell Coordinator श्री नीतीश दुबे ने कहा कि स्टार्टअप सेल का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल स्टार्टअप की जानकारी देना नहीं, बल्कि उन्हें Idea से Enterprise और Product से Market तक की पूरी यात्रा समझने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि विश्व उद्यमिता दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में उद्यमिता की सोच विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यार्थी Priyanshu और Aatif ने सक्रिय सहयोग किया। करीब 400 विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बनाया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश मिला कि मजबूत विचार, सही दिशा, निरंतर प्रयास और बाजार की समझ के साथ स्थानीय स्तर से भी सफल स्टार्टअप की शुरुआत की जा सकती है।