Home राजनीति राहुल गांधी पर रविशंकर प्रसाद का हमला, बोले- कानून का सम्मान नहीं...

राहुल गांधी पर रविशंकर प्रसाद का हमला, बोले- कानून का सम्मान नहीं करते

3
Ravi Shankar Prasad attacks Rahul Gandhi, says he doesn't respect the law

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अराजकता की राजनीति करने और कानून का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया है।
श्री प्रसाद ने शुक्रवार को संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठने को लेकर श्री गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी अराजकता की राजनीति कर रहे हैं। वह बिना किसी इजाज़त या पूर्व सूचना के संसद मार्ग थाना के बाहर धरना पर बैठ गये।


उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें बताया है कि जिस घटना का वह ज़िक्र कर रहे हैं, उस पर पहले ही प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है और उसकी जांच चल रही है। सबसे अहम बात यह है कि जो लोग पीड़ित थे, वे उच्चतम न्यायालय गये और शीर्ष अदालत ने इस मामले की जांच के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति बनायी है।

GNSU Admission Open 2026


उन्होंने सवाल किया, “श्री गांधी, क्या आप किसी भी कानून का सम्मान नहीं करना चाहते? हमें शक है और हमारा आरोप है कि कांग्रेस अब राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ पर अपने रुख की वजह से मुश्किल में फंसी हुई है। श्री गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस अभी जो कर रही है, हम उसकी निंदा करते हैं।”