Home बिहार मुजफ्फरनगर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, बोले- ‘आरक्षण नहीं तो भाजपा...

मुजफ्फरनगर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, बोले- ‘आरक्षण नहीं तो भाजपा को वोट नहीं’

7
Mukesh Sahni made a big announcement in Muzaffarnagar, saying, 'No reservation, no vote for BJP'.

मुजफ्फरनगर: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने निषाद-कश्यप समाज के आरक्षण की मांग को लेकर बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में आयोजित संकल्प यात्रा के दौरान सहनी ने कहा कि यदि समाज को उसका अधिकार नहीं मिला तो आगामी चुनाव में भाजपा को इसका राजनीतिक जवाब दिया जाएगा।

मुकेश सहनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “आरक्षण नहीं तो भाजपा को वोट नहीं।” उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 से पहले निषाद-कश्यप समाज को अनुसूचित जाति का आरक्षण और संवैधानिक अधिकार नहीं मिला तो समाज चुनाव के दौरान अपनी ताकत दिखाएगा।

GNSU Admission Open 2026

संकल्प यात्रा के दौरान निषाद और कश्यप समाज के लोगों ने हाथ में गंगाजल लेकर अपने अधिकारों और बच्चों के भविष्य के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। सहनी ने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अगले 100 दिनों तक पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर समाज के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे और उन्हें अपने हक के लिए संघर्ष का संकल्प दिलाएंगे।

मुकेश सहनी ने कहा कि निषाद-कश्यप समाज अपने अधिकारों और संवैधानिक हक के लिए लगातार आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।