Home मनोरंजन ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग को मिला शानदार रिस्पॉन्स, यश की फिल्म को...

‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग को मिला शानदार रिस्पॉन्स, यश की फिल्म को लेकर बढ़ा क्रेज

12
Advance bookings for 'Toxic' receive a strong response, fuelling the craze for Yash's film.

मुंबई: रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की दुनियाभर में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। बुकिंग शुरू होते ही फिल्म को दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिलने लगी है। शुरुआती रिस्पॉन्स से फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों में उत्सुकता साफ नजर आ रही है।

एडवांस बुकिंग की शुरुआत के मौके पर निर्माताओं ने एक विशेष वीडियो जारी किया है। इसमें यश के साथ निर्देशक गीतू मोहनदास और फिल्म की प्रमुख स्टारकास्ट नजर आ रही है। वीडियो में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा करते दिखाई दे रहे हैं।

GNSU Admission Open 2026

फिल्म के कलाकारों ने इसकी अलग और अनोखी दुनिया के साथ निर्देशक गीतू मोहनदास के गैर-पारंपरिक निर्देशन को लेकर उत्साह जाहिर किया। शुरुआती एडवांस बुकिंग रिस्पॉन्स को फिल्म के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

खास बात यह है कि ‘टॉक्सिक’ किसी स्थापित फ्रेंचाइजी या पहले से मौजूद सिनेमाई यूनिवर्स का हिस्सा नहीं है। फिल्म एक नई कहानी और अलग दुनिया के साथ दर्शकों के सामने आने वाली है। ऐसे में एडवांस बुकिंग में मिल रही प्रतिक्रिया को यश की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है।

‘केजीएफ’ फ्रेंचाइजी की सफलता के बाद यश की बड़े पर्दे पर वापसी का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ की सफलता के बाद यश भारतीय सिनेमा के प्रमुख सितारों में शामिल हो गए हैं।