Ambikapur student dies, blackmailing allegations under investigation

सासाराम: सासाराम सदर अस्पताल में शनिवार रात डीडीसी डॉ. आकांक्षा आनंद ने औचक निरीक्षण कर रात्रिकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने इमरजेंसी, शिशु वार्ड और प्रसव वार्ड का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न वार्डों में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया।

GNSU Admission Open 2026

डीडीसी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर इलाज, दवाओं, साफ-सफाई और अन्य जरूरी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों की समस्याओं को भी सुना और अस्पताल की व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया।

निरीक्षण के बाद डीडीसी ने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही रात्रिकालीन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और मरीजों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया।