सासाराम (रोहतास)। हर शहर की अपनी एक कहानी होती है, और अब सासाराम भी शिक्षा के क्षेत्र में एक नई कहानी लिखने जा रहा है। लंबे समय से छोटे शहरों के छात्रों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब यह तस्वीर बदलने लगी है। इसी बदलाव की कड़ी में सासाराम में रंजन फिजिक्स कोचिंग संस्थान की शुरुआत होने जा रही है, जिसका उद्घाटन 23 मार्च को किया जाएगा। संस्थान का उद्देश्य छात्रों को अपने ही शहर में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और सही दिशा प्रदान करना है।
संस्थान के संचालक रवि रंजन के अनुसार, यह केवल एक कोचिंग सेंटर नहीं, बल्कि एक “मूवमेंट” और “विजन” है, जिसका लक्ष्य छात्रों को बेहतर गाइडेंस, मजबूत शैक्षणिक वातावरण और प्रभावी सिस्टम उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि वास्तविक विकास तभी संभव है जब छात्रों को सही मार्गदर्शन और अनुकूल माहौल मिले। रवि रंजन ने बताया कि सासाराम में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए दो जगहों पर सेंटर खोला जाएगा।
पहला सेंटर गौरक्षणी आरा गुमटी के समीप शांति कॉम्प्लेक्स तथा दूसर अठखंबवा स्थित निर्वाणा नेत्रालय में खोला जाएगा। संस्थान में सीमित सीटों की व्यवस्था की गई है ताकि सभी बच्चों के सही और सामान्य मार्गदर्शन मिल सके। रवि रंजन ने बताया कि संस्थान के उद्घाटन के साथ ही सासाराम के छात्रों के लिए अब बड़े शहरों की ओर पलायन की आवश्यकता कम होने की उम्मीद है। यह पहल न केवल शिक्षा के स्तर को मजबूत करेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।







