Home बिहार दाउदनगर में शहादत दिवस मनाने को लेकर सभी तैयारियां पूरी

दाउदनगर में शहादत दिवस मनाने को लेकर सभी तैयारियां पूरी

213
0
All preparations completed for celebrating Martyrdom Day in Daudnagar

दाउदनगर (औरंगाबाद)। 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह एवं उनके दो साथियों- राजगुरु और सुखदेव का दाऊदनगर में शहादत-दिवस मनाने की सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं । आज सुबह शहीद भगत सिंह नगर स्थित संस्थान के कार्यालय में संस्थान की कार्यकारिणी समिति की बैठक में कल के ‘शहादत दिवस समारोह’ की तैयारियों के संदर्भ में एक संक्षिप्त समीक्षा की गई जिसमें कार्यक्रम की अब तक हुई तैयारियों का जायजा लेते हुए तैयारियों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया । साथ ही इस बात पर भी संतोष व्यक्त किया गया कि समारोह की तैयारियों में संस्थान को आम जनता का भी अच्छा-खासा सहयोग मिल रहा है। ज्ञातब्य हो कि इसी दिन 23 मार्च 1931 को क्रान्तिकारी- शहीद भगत सिंह और उनके साथ शहीद दो साथियों- राजगुरु एवं सुखदेव ने आजादी की लड़ाई में अपना वह महान बलिदान दिया था जिसके कारण उसी दिन भारत की आजादी मिलनी लगभग तय हो गई थी। इस ‘शहादत-दिवस समारोह’ का आयोजन संस्थान के कार्यालय, प्रांगण में ही मौजूद हॉल में किया गया है जिसमें इस शहर के छात्र नौजवान, शिक्षक, किसान, मजदूर, बुद्धिजीवी सहित कई अन्य गणमान्य सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के भी भाग लेने की संभावना है। इस समारोह का उद्घाटन भाकपा (माले) के राज्य कमिटी सदस्य- कॉमरेड अनवर हुसैन करेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्थानीय स्तर पर मौजूद अन्य प्रसिद्ध सामाजिक-राजनीतिक हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है । इनके अलावा स्थानीय शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों, शिक्षा-प्रेमियों एवं अन्य स्थानीय गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय छात्र-नौजवानों एवं अन्य आम नागरिकों के भी शामिल होने की संभावना है। संस्थान के सदस्यों ने आज समीक्षा के क्रम में यह तय किया कि कार्यक्रम से संबंधित अन्य तैयारियां भी शीघ्र पूरी कर ली जाए। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष- कृष्ण प्रसाद चंद्रवंशी ने की जबकि संचालन सचिव- सत्येन्द्र कुमार ने किया। इस अवसर पर संस्थान के कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य बिरजु चौधरी, धर्मेन्द्र कुमार, पवन कुमार, कृष्णानंद किशोर, सत्येन्द्र प्र जायसवाल, रामचन्द्र चौहान, अवधेश कुमार, राजाराम सिंह,इत्यादि लोग मौजूद थे ।

GNSU Admission Open 2026