Home राष्ट्रीय अरुणाचल में चीन की पेट्रोलिंग रोकने के दावे पर राहुल गांधी का...

अरुणाचल में चीन की पेट्रोलिंग रोकने के दावे पर राहुल गांधी का हमला, बोले- सरकार की चुप्पी बेहद चिंताजनक

34
0
Rahul Gandhi attacks China's claim of stopping patrolling in Arunachal, says government's silence is extremely worrying

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश के कुछ सीमावर्ती इलाकों में चीन द्वारा भारतीय सेना की पेट्रोलिंग रोके जाने के दावे को लेकर सियासत तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए स्थिति को बेहद चिंताजनक बताया है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया कि अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर चीन ने भारतीय सेना को गश्त करने से रोक दिया है। उन्होंने कहा कि इस दावे से भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने इस मुद्दे पर कथित तौर पर चुप्पी साध रखी है।

GNSU Admission Open 2026

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सरकार चीन के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय इस खबर को सामने आने से रोकने के लिए मीडिया पर दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं और सुरक्षा से जुड़े मामलों पर सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

राहुल गांधी ने गलवान घाटी की घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि चीन ने भारत की जमीन का एक इंच भी नहीं लिया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उस बयान के कारण देश को नुकसान हुआ और आज भी प्रधानमंत्री की छवि बचाने की कोशिश जारी है।

उन्होंने केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि देश की सुरक्षा से ज्यादा किसी नेता की छवि को प्राथमिकता देना देश के लिए खतरनाक है।