Home अंतरराष्ट्रीय इगा स्वियातेक ने कनाडा ओपन फाइनल में रिबाकिना को हराया, 2026 का...

इगा स्वियातेक ने कनाडा ओपन फाइनल में रिबाकिना को हराया, 2026 का पहला खिताब जीता

39
0
Iga Swiatek beats Rybakina in Canada Open final, wins first title of 2026

टोरंटो: पोलैंड की स्टार टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने कनाडा ओपन के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया की नंबर-2 खिलाड़ी एलिना रिबाकिना को सीधे सेटों में हराकर इस सीजन का अपना पहला खिताब जीत लिया। स्वियातेक ने खिताबी मुकाबले में रिबाकिना को 6-2, 6-3 से मात दी।

मुकाबले की शुरुआत से ही स्वियातेक ने आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने पहले सेट में मिले दोनों ब्रेक पॉइंट को जीत में बदला और रिबाकिना को कोई ब्रेक पॉइंट हासिल नहीं करने दिया। दूसरे सेट में भी पोलैंड की खिलाड़ी ने दबदबा बनाए रखा और मिले तीन ब्रेक मौकों में से दो को भुनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

GNSU Admission Open 2026

स्वियातेक ने महज 1 घंटे 15 मिनट में फाइनल जीतकर कनाडा ओपन का खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद उन्होंने अपना खिताब उन लोगों को समर्पित किया जो अनुचित फैसलों और नफरत का सामना कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से आगे बढ़ते रहने, खुद पर ध्यान केंद्रित करने और भविष्य की संभावनाओं पर विश्वास रखने का संदेश दिया।

टोरंटो में मिली इस जीत के साथ स्वियातेक ने अपने करियर का 12वां WTA 1000 खिताब जीत लिया। इसके साथ ही उन्होंने आर्यना सबालेंका के 11 WTA 1000 खिताबों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

WTA 1000 खिताबों के मामले में स्वियातेक अब दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। इस सूची में उनसे आगे सिर्फ पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी सेरेना विलियम्स हैं, जिनके नाम 13 WTA 1000 खिताब दर्ज हैं।