मुरैना में पिछड़ा वर्ग छात्रावासों का निरीक्षण, मरम्मत के निर्देश
Inspection of Backward Class hostels in Morena; instructions issued for repairs.

मुरैना: मुरैना में पिछड़ा वर्ग छात्रावासों का निरीक्षण, मरम्मत के निर्देश

मुरैना में मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने जिले के दो पिछड़ा वर्ग छात्रावासों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावासों में आवश्यकतानुसार समय-समय पर मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं और पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण मिल सके।

GNSU Admission Open 2026

डॉ. कुसमरिया ने एबी रोड स्थित शासकीय पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास के विभिन्न कक्षों, भवन की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। छत के प्लास्टर की स्थिति को देखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मरम्मत और नवीनीकरण कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रावास भवन की नियमित देखरेख जरूरी है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान आयोग अध्यक्ष ने छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों से संवाद भी किया। उन्होंने उनकी पढ़ाई, रहन-सहन और छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान उन्होंने उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। साथ ही अधिकारियों को छात्रावास में रिक्त सीटों पर पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

इसके बाद डॉ. कुसमरिया ने बड़ोखर स्थित शासकीय पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनके रहन-सहन, भोजन और अध्ययन व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने छात्रावास में साफ-सफाई की व्यवस्था का भी जायजा लिया और बेहतर व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के साथ बैठकर भोजन भी किया।

निरीक्षण के अंत में डॉ. कुसमरिया ने छात्राओं के साथ छात्रावास परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि छात्रावास केवल विद्यार्थियों के रहने की जगह नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास और बेहतर भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इसलिए यहां स्वच्छ, सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है।मुरैना में पिछड़ा वर्ग छात्रावासों का निरीक्षण, मरम्मत के निर्देश

मुरैना में मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने जिले के दो पिछड़ा वर्ग छात्रावासों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावासों में आवश्यकतानुसार समय-समय पर मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं और पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण मिल सके।

डॉ. कुसमरिया ने एबी रोड स्थित शासकीय पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास के विभिन्न कक्षों, भवन की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। छत के प्लास्टर की स्थिति को देखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मरम्मत और नवीनीकरण कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रावास भवन की नियमित देखरेख जरूरी है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान आयोग अध्यक्ष ने छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों से संवाद भी किया। उन्होंने उनकी पढ़ाई, रहन-सहन और छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान उन्होंने उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। साथ ही अधिकारियों को छात्रावास में रिक्त सीटों पर पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

इसके बाद डॉ. कुसमरिया ने बड़ोखर स्थित शासकीय पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनके रहन-सहन, भोजन और अध्ययन व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने छात्रावास में साफ-सफाई की व्यवस्था का भी जायजा लिया और बेहतर व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के साथ बैठकर भोजन भी किया।

निरीक्षण के अंत में डॉ. कुसमरिया ने छात्राओं के साथ छात्रावास परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि छात्रावास केवल विद्यार्थियों के रहने की जगह नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास और बेहतर भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इसलिए यहां स्वच्छ, सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है।मुरैना में मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने जिले के दो पिछड़ा वर्ग छात्रावासों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावासों में आवश्यकतानुसार समय-समय पर मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं और पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण मिल सके।

डॉ. कुसमरिया ने एबी रोड स्थित शासकीय पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास के विभिन्न कक्षों, भवन की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। छत के प्लास्टर की स्थिति को देखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मरम्मत और नवीनीकरण कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्रावास भवन की नियमित देखरेख जरूरी है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान आयोग अध्यक्ष ने छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों से संवाद भी किया। उन्होंने उनकी पढ़ाई, रहन-सहन और छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान उन्होंने उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। साथ ही अधिकारियों को छात्रावास में रिक्त सीटों पर पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

इसके बाद डॉ. कुसमरिया ने बड़ोखर स्थित शासकीय पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनके रहन-सहन, भोजन और अध्ययन व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने छात्रावास में साफ-सफाई की व्यवस्था का भी जायजा लिया और बेहतर व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के साथ बैठकर भोजन भी किया।

निरीक्षण के अंत में डॉ. कुसमरिया ने छात्राओं के साथ छात्रावास परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि छात्रावास केवल विद्यार्थियों के रहने की जगह नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास और बेहतर भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इसलिए यहां स्वच्छ, सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है।