लाहौर: पाकिस्तान ने श्रीलंका दौरे पर जाने वाली 15 सदस्यीय टी-20 महिला टीम के लिए मुनीबा अली को टीम की कमान सौंपी है। वहीं नियमित कप्तान फातिमा सना एकदिवसीय टीम की कप्तानी करेगी। इस दौरे के लिए चयनकर्ताओं ने टी-20 टीम में आठ बदलाव किये है। पाकिस्तान की महिला टीम श्रीलंका के दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज और उसके बाद उतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगा। यह सीरीज हंबनटोटा में खेली जाएगी।
यह दौरा 23 जुलाई से 4 अगस्त तक चलेगा। वनउे सीरीज आईसीसी महिला चैंपियनशिप 2025-29 का हिस्सा होगी।
पाकिस्तान की बेहतरीन ऑलराउंडर फातिमा सना वनडे मैचों में टीम की कप्तानी करेंगी, वह टी-20 सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगी क्योंकि वनडे सीरीज खत्म होने के बाद वह ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में खेलेंगी। उनकी गैर-मौजूदगी में मुनीबा अली टी-20 सीरीज के लिए कप्तानी संभालेंगी।
पाकिस्तान महिला एकदिवसीय टीम:- फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, गुल फिरोजा, महम अनीस, मोमिना रियासत, मुनीबा अली, नजीहा अल्वी, नशरा सुंधू, सदफ शमास, सायरा जबीन, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर।
टी-20 टीम:- मुनीबा अली (कप्तान), आयशा जफर, इमान नसीर, एमान फातिमा, हुम्ना बिलाल, महम अनीस, मोमिना रियासत, नजीहा अल्वी, नशरा सुंधू, सायरा जबीन, शवाल जुल्फिकार, तस्मिया रुबाब, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर







