Home राष्ट्रीय लक्सर पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, अवैध चाकू के साथ...

लक्सर पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात, अवैध चाकू के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार

7
0
Luxor police's vigilance averted a major incident; two suspects arrested with illegal knives

हरिद्वार: उत्तराखंड में हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में जनपदभर में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने रविवार को दो संदिग्ध व्यक्तियों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर संभावित आपराधिक वारदात को समय रहते विफल कर दिया।


पुलिस के अनुसार जांच के दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ और परिस्थितियों के आधार पर पुलिस का मानना है कि दोनों थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से उन्हें मौके पर ही दबोच लिया गया।

GNSU Admission Open 2026


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित (22) पुत्र प्रमोद सैनी तथा नीटू (35) पुत्र पवन, दोनों निवासी ग्राम भोगपुर, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। कोतवाली लक्सर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध चाकू भी बरामद किए हैं।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।