Home अंतरराष्ट्रीय लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स बने मेजर लीग चैंपियन, वाशिंगटन फ्रीडम को हराकर...

लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स बने मेजर लीग चैंपियन, वाशिंगटन फ्रीडम को हराकर जीता खिताब

8
0
Los Angeles Knight Riders became Major League Champions, defeating Washington Freedom to win the title

ओकलैंड (कैलिफोर्निया): आंद्रे फ़्लेचर (47), कॉलिन मनरो (40) और मैथ्यू ट्रॉम्प (30) की शानदार बल्लेबाजी के बाद सुनील नारायण, जेसन होल्डर (तीन-तीन विकेट) तथा शैडली वान शाल्कविक (दो विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने रविवार को वाशिंगटन फ्रीडम पर एक रन से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए मेजर लीग का खिताब अपने नाम किया। यह एल एस नाइट राइडर्स का पहला एमएलसी खिताब है1 वॉशिंगटन फ्रीडम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी एल एस नाइट राइडर्स को आंद्र फ्लेचर और कॉलिन मनरो की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई।

आठवें ओवर में निखिल चौधरी ने आंद्र फ्लेचर (47) को बोल्ड कर वॉशिंगटन काे पहली सफलता दिलाई। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर चौधरी ने आंद्रे रसल (शून्य) का भी शिकार कर लिया। इसके बाद मैथ्यू ट्रॉम्प ने कॉलिन मनरो के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। 12वें ओवर में रचिन रवींद्र ने कॉलिन मनरो ( 40) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद वॉशिंगटन फ्रीडम के गेंदबाजी आक्रमण के आगे एल एस नाइट राइडर्स के बल्लेबाजे एक-एक करने अपने विकेट गवांते चले गये। एल एस नाइट राइडर्स ने 19.4 ओवरों में 164 रनों का स्कोर बनाया।

GNSU Admission Open 2026


165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉशिंगटन फ्रीडम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 163 रन ही बना सकी और मुकाबला एक रन से हार गई। ओबस पीनार 24 गेंदों मेे 53 रन की छोटी यादगार छोटी पारी खेलकर मैच को आखिरी तक ले जाने के बावजूद वे जीत नहीं दिला पाए। वॉशिंगटन की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 29 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिये। स्पिनर सुनील नारायण ने लगातार तीसरी बार मिचेल ओवेन को आउट किया। ओवेन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद सीधे मिड-ऑफ़ पर खड़े नाइट राइडर्स के कप्तान के हाथों में चली गई।

इसके बाद उन्होंने रचिन रवींद्र को शॉर्ट फ़ाइन लेग पर स्वीप शॉट खेलते हुए टॉप-एज के ज़रिए आउट किया। स्टीव स्मिथ, जिन्होंने एलिमिनेटर में शानदार शतक और चैलेंजर में तूफ़ानी 43 रन बनाए थे, नारायण की गेंद पर मात्र आठ रन बनाकर बोल्ड हो गए, जिससे पीछा करने वाली टीम का स्कोर 29/3 हो गया। इसके बाद ऐंड्रियस गौस और निखिल चौधरी की जोड़ी ने पारी को संभालने का प्रयास किया। 14वें ओवर में जेसन होल्डर ने निखिल चौधरी (25) को आउट कर वॉशिंगटन को चौथा झटका दिया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर होल्डर ने बेन ड्वारश्विस (एक) रन को भी अपना शिकार बना लिया।

16वें ओवर में होल्डर ने ऐंड्रियस गौस (40) रन को आउटकर मैच को रोमांचक मोड़ पर ला दिया। इसके बाद पिनार ने बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की और कुछ ज़बरदस्त छक्के जड़े, जिससे पोंटिंग अपनी सीट से उठ खड़े हुए और नाइट राइडर्स की टीम दबाव में आ गई। 30 गेंदों पर 63 रन का लक्ष्य घटकर 18 गेंदों पर 44 रन रह गया था, लेकिन फिर भी नाइट राइडर्स की टीम आगे बनी हुई थी। 19वें ओवर में शैडली वान शाल्कविक ने पिनार (53) को आउटकर नाइट राइडर्स को राहत दिलाई। अगली ही गेंद पर उन्होंने इयॉन हालैंड (शून्य) का शिकार कर लिया। मैच की आखिरी पर रन लेने के प्रयास में लाहिरू मिलानता(चार) रनआउट हुए और एल एस नाइट राइडर्स ने एक रन से मेजर लीग का खिताब अपने नाम कर लिया।