Home बिहार बिहार मौसम: भीषण गर्मी के बीच सिर्फ एक जिले में बारिश का...

बिहार मौसम: भीषण गर्मी के बीच सिर्फ एक जिले में बारिश का अलर्ट, पटना-गया समेत कई जगह 40 डिग्री के पार तापमान

603
0
Bihar weather: Scorching heat continues, temperature crosses 40 degrees in 12 districts; young man dies due to heat wave

पटना : पटना, गया, रोहतास, बक्सर, भागलपुर, पूर्णिया समेत कई जिलों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। इन जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। लोग बारिश के आस में हैं। लेकिन, आज केवल एक जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, किशनगंज में अगले तीन घंटे में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात के आसार हैं। वहीं पूरे बिहार में 14 जून से 17 जून के बीच बारिश के आसार जताए गए हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार को सुपौल, अररिया, किशनगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज के एक या दो स्थानों पर बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 14 जून से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। पिछले 24 घंटे में रोहतास  सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गोपालगंज में 40.9, बक्सर में 40 डिग्री सेल्सियस वहीं औरंगाबाद में 41 डिग्री सेल्सियस, भोजपुर में 40.8 डिग्री सेल्सियस, सारण में 40.9 और गया 40.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना में भी अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।





GNSU Admission Open 2026
GNSU Admission Open 2026