बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएगा पसंद, घर पर बनाएं झटपट ब्रेड पिज्जा
Loved by everyone from kids to adults—make quick bread pizza at home.

फूड डेस्क। शाम की चाय के साथ अगर कुछ स्वादिष्ट और झटपट बनने वाला स्नैक खाने का मन है, तो ब्रेड पिज्जा एक बेहतरीन विकल्प है। इसे बनाने के लिए आपको ओवन या पिज्जा बेस की जरूरत नहीं पड़ती। घर में मौजूद ब्रेड, सब्जियों और चीज की मदद से कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट ब्रेड पिज्जा तैयार किया जा सकता है।

सामग्री

  • ब्रेड स्लाइस – 6
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • शिमला मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ
  • स्वीट कॉर्न – 2 बड़े चम्मच
  • मोजरेला चीज – 1 कप
  • पिज्जा सॉस – 3-4 बड़े चम्मच
  • चिली फ्लेक्स – 1/2 चम्मच
  • ओरेगानो – 1/2 चम्मच
  • मक्खन – 1-2 बड़े चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार

बनाने की विधि

सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को लें और उनके ऊपर हल्का मक्खन लगाएं। इसके बाद प्रत्येक स्लाइस पर पिज्जा सॉस की एक समान परत लगाएं।

GNSU Admission Open 2026

अब ब्रेड के ऊपर बारीक कटा प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर और स्वीट कॉर्न डालें। इसके ऊपर स्वादानुसार थोड़ा नमक, चिली फ्लेक्स और ओरेगानो छिड़कें।

अब सभी ब्रेड स्लाइस पर भरपूर मात्रा में मोजरेला चीज डालें। गैस पर तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा मक्खन लगाएं। ब्रेड स्लाइस को तवे पर रखें और धीमी आंच पर ढककर 5-7 मिनट तक पकाएं।

जब चीज अच्छी तरह पिघल जाए और ब्रेड नीचे से हल्की कुरकुरी हो जाए, तो गैस बंद कर दें। तैयार है गरमा-गरम ब्रेड पिज्जा। इसे टोमैटो सॉस या अपनी पसंद की डिप के साथ सर्व करें।

स्वाद बढ़ाने के टिप्स

ब्रेड पिज्जा को और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें पनीर, जैतून, जलापेनो या अपनी पसंद की अन्य सब्जियां भी शामिल की जा सकती हैं। धीमी आंच पर पकाने से ब्रेड कुरकुरी और चीज अच्छी तरह मेल्ट होती है।

पोर्टल टैग्स: Bread Pizza, Bread Pizza Recipe, Easy Snack, Evening Snacks, Pizza Recipe, Kids Recipe, Quick Recipe, Homemade Pizza, Indian Snacks, Food Recipe, Breakfast Recipe, Veg Recipe