मिहिर आहूजा ने प्रसन्ना बिष्ट के साथ आगामी फिल्म की शूटिंग पूरी की
Mihir Ahuja wraps up shooting for his upcoming film with Prasanna Bisht

मुंबई। अभिनेता मिहिर आहूजा ने अभिनेत्री प्रसन्ना बिष्ट के साथ अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। शूटिंग पूरी होने के बाद मिहिर ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

मिहिर ने कहा कि इस फिल्म का सफर उनके लिए बेहद खास रहा। हर प्रोजेक्ट कुछ नया सीखने का अवसर देता है और इस फिल्म ने उन्हें चीजों को नए नजरिए से समझने के साथ प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम करने का मौका दिया।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने प्रसन्ना बिष्ट के साथ काम करने के अनुभव को भी यादगार बताया। मिहिर के मुताबिक, शूटिंग के दौरान दोनों ने कई यादगार पल साझा किए।

अभिनेता ने कहा कि किसी प्रोजेक्ट के पूरा होने पर खुशी के साथ उन किरदारों और उसकी दुनिया से विदा लेने का भाव भी होता है, जिससे कलाकार लंबे समय तक जुड़ा रहता है। उनके अनुसार, इस फिल्म ने उनके अभिनय सफर में एक नया अनुभव जोड़ा है और वह इसके लिए आभारी हैं।

मिहिर ने उम्मीद जताई कि फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शक इसकी कहानी और किरदारों से उसी तरह जुड़ेंगे, जैसे पूरी टीम शूटिंग के दौरान इससे जुड़ी रही।