पालक पनीर रोल: हेल्दी और टेस्टी स्नैक का शानदार विकल्प
Palak Paneer Roll: A Great Healthy and Tasty Snack Option

अगर आप कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी हो, तो पालक पनीर रोल एक बेहतरीन विकल्प है। पालक और पनीर से तैयार यह रेसिपी नाश्ते या शाम के स्नैक के लिए आसानी से बनाई जा सकती है।

सामग्री

  • 1 कप बारीक कटा पालक
  • 100 ग्राम पनीर
  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 1 बारीक कटा टमाटर
  • 1 हरी मिर्च
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1/4 चम्मच हल्दी
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 1-2 चम्मच तेल
  • आवश्यकतानुसार पानी

बनाने की विधि

सबसे पहले गेहूं के आटे में थोड़ा नमक और पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। अब पैन में थोड़ा तेल गर्म करके जीरा डालें। इसमें प्याज, हरी मिर्च और टमाटर डालकर हल्का भूनें।

GNSU Admission Open 2026

इसके बाद बारीक कटा पालक डालें और कुछ मिनट पकाएं। इसमें पनीर को कद्दूकस या छोटे टुकड़ों में डालकर हल्दी, गरम मसाला और नमक मिलाएं। अंत में नींबू का रस डालकर मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें।

अब आटे की पतली रोटियां सेंक लें। रोटी के बीच में तैयार पालक-पनीर की फिलिंग रखें और रोल कर दें। इसे हल्का सेंककर गरमा-गरम दही या हरी चटनी के साथ परोसें।

यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ पालक और पनीर के जरिए प्रोटीन व अन्य पोषक तत्वों को भोजन में शामिल करने का आसान तरीका है।