Relief for passengers: One-way special trains will run from Danapur to Solapur and Bhusaval

हाजीपुर: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली और दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दिल्ली-अलीगढ़-गोविंदपुरी (कानपुर)-प्रयागराज-डीडीयू के रास्ते दोनों दिशाओं में संचालित की जाएगी।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 04090 नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल का परिचालन 4 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा। यह ट्रेन नई दिल्ली से रात 11:30 बजे रवाना होकर अगले दिन 11:10 बजे डीडीयू, 12:30 बजे बक्सर और 13:20 बजे आरा पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन 15:00 बजे दानापुर पहुंचेगी।

GNSU Admission Open 2026

वापसी में गाड़ी संख्या 04089 दानापुर-नई दिल्ली स्पेशल 5 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन दानापुर से शाम 4:40 बजे रवाना होकर 5:08 बजे आरा, 5:50 बजे बक्सर और रात 9:00 बजे डीडीयू पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन सुबह 9:45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

रेलवे के इस फैसले से दिल्ली और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन सुविधा मिलेगी और भीड़ के दौरान सफर में राहत मिलने की उम्मीद है।