Home राष्ट्रीय शेयर बाजार में लौटी रौनक, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 592 अंक चढ़ा

शेयर बाजार में लौटी रौनक, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 592 अंक चढ़ा

22
0
Stock market returns to normal, Sensex rises 592 points in early trade

मुंबई: पिछले कारोबारी दिवस पर रही बड़ी गिरावट के बाद गुरुवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 592 अंक से ज्यादा चढ़ गया।
सेंसेक्स 72.54 अंक की मजबूती के साथ 76,576.14 अंक पर खुला और कुछ ही देर में 592 अंक की बढ़त बनाता हुआ 77,095 अंक पर पहुंच गया। खबर लिखे जाते समय यह 530.44 अंक (0.69 फीसदी) ऊपर 77,034.04 अंक पर रहा।


वृहत बाजार में भी इस समय लिवाली चल रही है। आईटी और धातु को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांक हरे निशान में हैं। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, एफएमसीजी, फार्मा, स्वास्थ्य, रियल्टी, मीडिया और रसायन समूहों में लिवाली ज्यादा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 46.90 अंक की तेजी के साथ 23,928.95 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 167.65 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की बढ़त में 24,049.70 अंक पर था। बुधवार को दोनों प्रमुख सूचकांक दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट में बंद हुए थे।

GNSU Admission Open 2026


सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का शेयर साढ़े चार फीसदी, सन फार्मा का ढाई प्रतिशत और एयरटेल का सवा दो प्रतिशत की बढ़त में है। एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी एक फीसदी से अधिक चढ़े। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस का शेयर दो प्रतिशत और एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा तथा टीसीएस के एक प्रतिशत से ऊपर टूटे। बजाज फाइनेंस भी अभी एक फीसदी नीचे है।