Home राष्ट्रीय बिरला बोले- पूरे देश में तेजी से विकसित हो रहा है सड़क...

बिरला बोले- पूरे देश में तेजी से विकसित हो रहा है सड़क और हाईवे नेटवर्क

12
0
Birla said – Road and highway network is developing rapidly across the country

कोटा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश में हाइवे और सड़कों का एक ऐसा मजबूत नेटवर्क तैयार किया है, जिससे भारत की समृद्धि, खुशहाली और तरक्की तेजी से आगे बढ़ी है।

श्री बिरला बुधवार देर शाम कोटा के गोपालपुरा मण्डाना में आमसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से क्षेत्र के लोगों के जीवन में खुशहाली आएगी और यह आने वाले समय में देश के विकास के लिए लाइफलाइन साबित होगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर किसान के खेत तक पानी पहुंचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यमुना जल समझौते और राम जल सेतु जैसी परियोजनाएं विकसित, आत्मनिर्भर और जल सुरक्षित राजस्थान के निर्माण की मजबूत आधारशिला सिद्ध होंगी।

GNSU Admission Open 2026


इससे पहले श्री बिरला ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे के विभिन्न खण्डों का निरीक्षण किया।