Home मनोरंजन ‘तड़प-तड़प के’ सलमान की फिल्म के लिए नहीं बना था!

‘तड़प-तड़प के’ सलमान की फिल्म के लिए नहीं बना था!

36
0
'Tadap-Tadap Ke' wasn't originally composed for a Salman film!

एंटरटेनमेंट डेस्क: सलमान खान की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का गाना ‘तड़प-तड़प के’ बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन गानों में से एक है। हाल ही में संगीतकार इस्माइल दरबार ने खुलासा किया है कि यह गाना मूल रूप से फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के नहीं बनाया गया था। उन्होंने बताया कि इसे पहले एक दूसरी फिल्म के लिए बनाया गया था। हालांकि यह पहले ही 1999 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिस्सा बन गया। इंडियन आइडल में प्रतियोगी मनराज वीर के प्रदर्शन ने इस्माइल दरबार को गाने के पीछे के सफर की याद दिला दी।

इस गाने के फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में आने से पहले के दौर को याद करते हुए इस्माइल दरबार ने कहा, ‘ये उस वक्त की बात कर रहा हूं, जब मुझे ‘हम दिल दे चुके सनम’ नहीं मिली थी। ये किसी और बड़ी फिल्म के लिए मैं बना रहा था क्योंकि जिंदगी तड़प-तड़प वाली बन गई थी। कुछ समय के बाद संजय भंसाली ने बुलाया। फिल्म की फुटेज दिखाई। उसके बाद जब उनको ये गाना सुनाया, तब उन्होंने मुझसे कहा था, ‘अब मुझे पता चल गया कि मुझे कहां अपनी फिल्म में इंटरवल करना है और कहां इसे खत्म करना है।

GNSU Admission Open 2026

आज मैंने अपनी फिल्म पूरी की।’ संगीतकार ने सिंगर केके के साथ इस गाने को बनाने के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि पहले केके ने इस गाने को गाने से मना किया था। उन्होंने कहा था कि यह उनकी शैली का गाना नहीं है। इसके बाद इस्माइल ने उन्हें मनाया। जब गाना बनकर तैयार हुआ तो केके की पत्नी ने इसे सुना और वह रोने लगीं। आपको बता दें कि 1999 में रिलीज हुआ, ‘तड़प-तड़प के’ हिंदी सिनेमा के सबसे पसंदीदा हार्टब्रेक गानों में से एक है। यह ट्रैक मुख्य रूप से सलमान खान के किरदार समीर पर फिल्माया गया था, जिसमें ऐश्वर्या राय की नंदिनी की झलकियां थीं।