Home बिहार बिहार बनेगा एआई हब, जल्द आएगी एआई पॉलिसी : सम्राट चौधरी

बिहार बनेगा एआई हब, जल्द आएगी एआई पॉलिसी : सम्राट चौधरी

175
0
Bihar will become an AI hub, AI policy will come soon: Samrat Chaudhary

बिहार एआई समिट-2026 में कई बड़ी घोषणाएं

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार को देश का अग्रणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हब बनाने के लिए जल्द ही राज्य सरकार एआई पॉलिसी लाएगी। वह शनिवार को ऊर्जा स्टेडियम में आयोजित ‘बिहार एआई समिट-2026’ को संबोधित कर रहे थे मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में एआई जीवन का अहम हिस्सा बनने जा रहा है और बिहार इस क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ेगा।

GNSU Admission Open 2026

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी विभागों को एआई आधारित तकनीक अपनाने का निर्देश दिया गया है, ताकि योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने विक्रमशिला यूनिवर्सिटी की स्थापना, मॉडल स्कूल खोलने, गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण और 20 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन जैसे कई बड़े ऐलान भी किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा के लिए छात्रों को मुफ्त बस सेवा दी जाएगी। वहीं जुलाई महीने में 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे।