Home बिहार मुंगेर में 40 हजार से अधिक किसानों की बनी फार्मर रजिस्ट्री आईडी30...

मुंगेर में 40 हजार से अधिक किसानों की बनी फार्मर रजिस्ट्री आईडी30 जून तक चल रहा विशेष अभियान

154
0
Farmer Registry IDs have been created for over 40,000 farmers in Munger. A special campaign is ongoing until June 30.

मुंगेर: बिहार सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुंगेर जिले में अब तक 40 हजार 800 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाई जा चुकी है। जिला कृषि पदाधिकारी सुष्मिता ने बताया कि 12 मई से 30 जून तक जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ अब उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनी होगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, अनुदानित उर्वरक और पशुपालन विभाग की योजनाओं का लाभ भी फार्मर रजिस्ट्री आईडी के माध्यम से मिलेगा। कृषि विभाग ने शेष किसानों से 30 जून तक रजिस्ट्री आईडी बनवाने की अपील की है।

GNSU Admission Open 2026